Rudrapur News: बग्गा-54 की समस्याओं को लेकर सांसद भट्ट को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा के बग्गा-54 के ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल करने की मांग की जिसमें विद्यालय की चहारदीवारी, 5जी टॉवर की स्थापना और सुरई वन क्षेत्र मार्ग की मरम्मत शामिल हैं।

Rudrapur News: बग्गा-54 की समस्याओं को लेकर सांसद भट्ट को सौंपा ज्ञापन

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बग्गा-54 (सरपुड़ा) के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रस्तावित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल करने का आग्रह किया। ज्ञापन में नारायण दत्त तिवारी आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बग्गा-54 की चहारदीवारी निर्माण, बीएसएनएल के 3जी नेटवर्क के स्थान पर 5जी टावर स्थापित करने, खटीमा से बग्गा-54 को जोड़ने वाले सुरई वन क्षेत्र मार्ग की मरम्मत और ग्रामसभा में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से जंगली जानवरों, आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है।

वहीं, सुरई वन क्षेत्र का जर्जर मार्ग आवागमन में परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामसभा में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने से रात के समय सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी बनी रहती हैं। सांसद भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता मोहन सिंह चुफाल, सदानंद जोशी, नरेंद्र सिंह चौहान, टार्जन सिंह, चंचल सिंह और दिनेश चंद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur News: बग्गा-54 की समस्याओं को लेकर सांसद भट्ट को सौंपा ज्ञापन