ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगऊघाट में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

गऊघाट में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

ग्राम गऊघाट में तेंदुए ने भैंस के कटरे के ऊपर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग...

गऊघाट में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 06 Jun 2020 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम गऊघाट में तेंदुए ने भैंस के कटरे पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग गया। गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार शाम गऊघाट में बच्चे गांव के किनारे खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पास ही बह रही नदी के किनारे घात लगाये तेंदुए ने भैंस के कटरे पर हमला बोल दिया। खेल रहे बच्चों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुन कर अन्य ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गये। ग्रामीणों के द्वारा शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास नदी होने के कारण वहां पशुओं एवं ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। इसलिए वन विभाग को पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें