ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरविहिप ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली

विहिप ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली

विहिप ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैलीनिकाली बाइक रैली - जय श्रीराम के जय घोष के साथ जत्था दिनेशपुर पहुंचा गूलरभोज। हमारे संवाददाता विश्व हिंदु परिषद के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर विहिप व...

विहिप ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 07 Sep 2018 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिंदु परिषद के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। विहिप जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी ने रैली को भगवा झंडी दिखा कर रवाना किया। शुक्रवार को विहिप ने प्राचीन शिव मंदिर गूलरभोज में बैठक की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सन् 1964 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विश्व हिन्दू परिषद का गठन हिन्दू धर्म की रक्षा और उत्थान के लिए किया गया था। हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोना ही विहिप का उद्देश्य है।कार्यक्रम के बाद सैकड़ों की तादात में भगवाधारियों ने बाइक रैली निकाली। जय श्रीराम के उद्धोष के साथ जत्था चक्कीमोड़ होते हुए दिनेशपुर तक पहुंचा। इस मौके पर जिला संपर्क प्रमुख कैलाश शर्मा, जिला मंत्री जगत पानू, जगदीश ठठोला, मृत्युंजय मंडल, भगत धामी, जितेंद्र नयाल, शिवम त्रीपाठी, आईपी मौर्य, राजपाल, महेश दानू, गिरीश सती, होशियार मेहता, सुनिल पाहवा, ईश्वरी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें