Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsVeterans Meeting Addresses Issues and Welfare Schemes in Shantipuri
पूर्व सैनिकों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पूर्व सैनिकों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

संक्षेप:

शांतिपुरी में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन...

Sun, 21 Sep 2025 06:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी सैनिक भवन में रविवार को पूर्व सैनिकों की खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुंदर सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी ने कर्नल गोकरण सिंह रौतेला (सेनि.) को संगठन की टोपी और फूल मालाएं पहनाकर सदस्यता दिलाई। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से नए पेंशनर सैनिकों का स्वागत किया जाएगा और वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में आने वाले पेंशनरों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की गई है। पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल गोकर्ण राणा, आरसी जोशी और पुरुषोत्तम डिमरी ने पूर्व सैनिक बाहुल्य गांवों में बिजली, पानी, पक्की सड़कों की कमी और आवारा पशुओं से हो रही जन-धन हानि पर चिंता व्यक्त की और जिलाधिकारी से समाधान कराने की मांग की। बैठक में प्रेम सिंह कोरंगा, रमेश चंद जोशी, भीम सिंह कोरंगा, दीवान सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह दसोनी, गोविंद प्रसाद मिश्रा, भुवन चंद्र जोशी, मोतीचंद कुवर, बीडी भट्ट, देब सिंह दानू, देवेंद्र सिंह कोरंगा, कल्याण सिंह मटियानी, मोहन सिंह दानू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।