पुरुष वर्ग में कुंदन और रोहित रहे प्रथम

Mar 01, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

उत्तराखंड राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें कुंदन भंडारी और रोहित कार्की ने क्रमशः एसएल-3 और एसएल-4 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चुना गया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरुष वर्ग में कुंदन और रोहित रहे प्रथम

रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक एसोसिएशन और डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्टेट पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल का रविवार को समापन हो गया। एसएल-3 पुरुष वर्ग में कुंदन भंडारी और एसएल-4 में रोहित कार्की को पहला स्थान मिला। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में एसएल-3 पुरुष वर्ग में कुंदन भंडारी ने प्रथम, शरद जोशी ने द्वितीय, गौरव पांडे ने तृतीय और गर्वित यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एसएल-4 पुरुष वर्ग में रोहित कार्की प्रथम, नवनीत द्वितीय, अजीत सिंह तृतीय और तरुण सिंह चतुर्थ रहे। पुरुष डबल्स में सुवेंदु मन्ना और गौरव नयाल की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रोहित कार्की और नवनीत द्वितीय, जबकि गौरव पांडे और विनोद रावत तृतीय स्थान पर रहे। डब्ल्यूएच-1 महिला वर्ग में प्रेमा विश्वास और एसएल-4 महिला वर्ग में शिवांगी पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप के माध्यम से 6 से 10 मार्च तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में गर्वित यादव, गौरव पांडे, सुवेंदु मन्ना, कुंदन सिंह भंडारी, विनोद रावत, गौरव नयाल, शरद जोशी, रोहित कार्की, नवनीत पैन्यूली, अजीत सिंह, शिवांगी पांडे, तरुण सिंह, प्रेमा विश्वास, कमाल हसन, रवि पाल, चिराग बरेठा, हर्षित राजपूत और उमा सरकार शामिल हैं। समापन अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, पूर्व मेयर रामपाल सिंह और डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने विजेताओं और चयनित खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव अमिता, एनआईएस कोच प्रेम कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, संयोजक हरीश चौधरी, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, संदीप चौधरी, प्रीति गोस्वामी, नीलिमा राय, सत्य प्रकाश, सूर्य प्रताप सिंह भंडारी, भुवन गुप्ता, शालू पाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।