रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
रुद्रपुर में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मेयर विकास शर्मा और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की गईं।
रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान राज्य आंदोलन में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेयर शर्मा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं।
डीएम भदौरिया ने कहा कि शहीदों की भावना के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष चावला, अमन सागर और दीपक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में कामिनी, राधा मौर्य और कोमल तिवारी, निबंध प्रतियोगिता में परी, दुर्गेश कुमार और अनिकेत राठौर तथा क्विज प्रतियोगिता में देवा विश्वास, मयंक और अभिजीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर तहसील रुद्रपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज और गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अतिथियों ने नकद पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, राज्य आंदोलनकारी राजकुमार ठुकराल, अनिल चौहान, देवकी बिष्ट, कमला बुधानी, कांती भकुनी, जानकी जोशी, सावित्री जोशी, माधवनंद जोशी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




