अल्पसंख्यक नगर निगम निदेशालय के जीएम शाहिद पहुंचे खटीमा
खटीमा,संवाददाता। अल्पसंख्यक नगर निगम निदेशालय देहरादून से जनरल मैनेजर डॉक्टर शाहिद समीर सिद्दीकी भ्रमण के दौरान खटीमा पहुंचे। इस दौरान खटीमा के अल्पसं

खटीमा, संवाददाता। अल्पसंख्यक नगर निगम निदेशालय देहरादून से जनरल मैनेजर डॉ. शाहिद समीर सिद्दीकी भ्रमण के दौरान खटीमा पहुंचे। खटीमा के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे और बच्चियों को अल्पसंख्यक समाज के स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सिद्दीकी ने बताया की उत्तराखंड सरकार माइनॉरिटी के लोगों के ऊपर बहुत ध्यानपूर्वक काम कर रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना में 18 साल से प्लस बच्चों को सिलाई कढ़ाई, पार्लर, कंप्यूटर कोर्स आदि हुनर से जोड़कर के आत्मनिर्भर बनाया जाता है। स्वरोजगार योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ उत्तराखंड सरकार लोन देती है। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के कोई भी व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए स्वरोजगार योजना के तहत 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लोन आसानी ले सकता है।
एजुकेशन लोन, एमबीबीएस, बीएमएस या टेक्निकल कोई भी कोर्स या प्रोफेशनल कोई भी कोर्स के लिए बच्चा आसानी लोन ले सकता है और अपनी पढ़ाई के 6 महीने के बाद लोन किस्त के माध्यम से बिना इंट्रेस्ट के जमा कराएगा। इस मौके पर मोहम्मद खालिद हुसैन, प्रिंसिपल मदरसा गौसिया मौलाना अहमद साहब, मास्टर चुंबन साहब, मौलाना सज्जाद हुसैन साहब, मुफ्ती मुहाफिज राजा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


