Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUttarakhand Government Launches 13 Ideal Sanskrit Villages for Language Preservation
नगरा तराई आदर्श संस्कृत ग्राम का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

नगरा तराई आदर्श संस्कृत ग्राम का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

संक्षेप:

उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का निर्माण किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन ग्रामों का वर्चुअल उद्घाटन किया। खटीमा में संस्कृत ग्राम का शुभारंभ...

Aug 10, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के भोगपुर से सभी 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का वर्चुअल उद्घाटन किया। खटीमा के नगरा तराई में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर संस्कृत ग्राम का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा पद्माकर मिश्रा के मार्गदर्शन और निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य देववाणी को संरक्षण प्रदान करना और समाज को संस्कारवान बनाना और संस्कृत को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने खटीमा के नगरा तराई को संस्कृत ग्राम बनाए जाने पर खुशी जताई और संस्कृत को आम लोगों की बोलचाल की भाषा बनाए जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व, अनुदेशिका ललिता भट्ट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। ललिता भट्ट के मार्गदर्शन में बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए और मंच पर संस्कृत भाषा में संवाद किया। नशामुक्ति अभियान के संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने जन समूह से देववाणी संस्कृत को अपनाने और उसका प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया बचपन में संस्कृत के सुभाशितानी और नीतिश्लोकों को कंठस्थ करने से नशे से दूर रहा जा सकता है। संस्कृत शिक्षा से सत्यपाल शर्मा ने सभी मेहमानों का संस्कृत अकादमी उत्तराखंड की ओर से आभार व्यक्त किया। संचालन अध्यापक रमेश चंद्र भट्ट ने किया। शिक्षक हरीश चंद्र भट्ट ने स्थानीय संयोजक के रूप में कार्यक्रम को व्यवस्थित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, प्रकाश तिवारी, कुंदन सिंह मनोला, अनु सिंघल, दिनेश बगोटी मौजूद रहे।