अधिकारी-कर्मचारी पर हमला सरकार पर हमला: सुषमा

Feb 24, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड के आह्वान पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। म

अधिकारी-कर्मचारी पर हमला सरकार पर हमला: सुषमा

रुद्रपुर, संवाददाता। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरदीप चौधरी ने की। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत भी धरना स्थल पर पहुंचे। विभिन्न विभागों के संगठन पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उत्तराचंल परिवहन कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्षा सुषमा चौधरी ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी सरकार का अभिन्न अंग हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का हमला सरकार पर हमले के समान है।

धरना स्थल पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन तथा आयुर्वेदिक यूनानी मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। इस दौरान उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल, सचिव प्रदीप कुमार यादव, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डीएस जग्गी, सचिव राजकुमार साहनी, आयुर्वेदिक यूनानी मिनिस्ट्रियल कर्मचारी प्रांतीय महामंत्री रमेश जोशी, परिवहन विभाग के जिला सचिव सीपी सिंह, फेडरेशन प्रांतीय ऑडिटर नितिन टंडन, अनुशासन समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय, कुमाऊं मंडल सचिव हरजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी, जिला सचिव मोहित तिवारी, प्रमोद पांडेय, रविन्द्र पांडे, पंकज रौतेला, राजेश बलूनी, प्रदीप सिंह खड़ायत, भुवन चन्द्र ओझा, जगत सिंह, देवकी बिष्ट, सोनिया रावत, झलक रानी, मीना आर्या, सनद शर्मा, सुरेश सिंह, नितेश शर्मा, आशुतोष सिंह, प्रकाश चन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, ऊधम सिंह, भुवन भट्ट, प्रेम चंद, हरेन्द्र कपकोटी, रवि शाह, डीपी सिंह, श्वेत कुमार, कुंदन भंडारी, मंगल सिंह अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।