27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजिनियर्स का धरना आज
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जिला स्तरीय धरना बुधवार को सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित होगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देंगे, जिसमें वेतन विसंगति और पदोन्नति में ठहराव जैसे मुद्दे शामिल हैं। ज्ञापन मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।

रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जिला स्तरीय धरना बुधवार को आयोजित होगा। सिंचाई विभाग परिसर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश, मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की वर्चुवल बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति में ठहराव के कारण समस्त अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनिसर्य को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की प्रात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन प्रोन्नति दी जाये। अथवा पूर्व की भांति एसीपी के रूप में 10 वर्ष के बाद 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष के बाद 6600 ग्रेड पे, 26 वर्ष के बाद 8700 ग्रेड पे पर प्रोन्नत वेतनमान सुनिश्चित रूप से प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये। उत्तराखंड पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीयकरण, एकीकरण किया जाये। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को देहरादून में डिप्लोमा इंजिनियर्स की ओर से रैली और सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


