मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे बग्गा चौवन और भगचुरी में जनसंवाद

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 और 14 जून को खटीमा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह है, और उनका स्वागत करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे बग्गा चौवन और भगचुरी में जनसंवाद

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 और 14 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम बग्गा 54 एवं भगचुरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करेंगे और विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर नौसर मंडल अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने बताया कि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

इसमें बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी संगठन की ओर से सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।