सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने साधारण पृष्ठभूमि से आकर भारतीय आर्थिक नीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर...

खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने साधारण पृष्ठभूमि से आकर वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। भारतीय आर्थिक नीति को नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने आवास व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता से संवाद किया और समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, रमेश चंद्र जोशी, सुरेश गंगवार, दीपक तिवारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम सिंह, दान सिंह राणा, राजेश राणा, भवानी भंडारी, जीवन धामी, नंदन सिंह खड़ायत, महेंद्र ठाकुर, ईश्वर बंसल, मोहनी पोखरिया सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।