Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUttarakhand CM Dhami Honors Birsa Munda on 150th Birth Anniversary Announces Development Plans
नानकसागर जलाशय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा : धामी

नानकसागर जलाशय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा : धामी

संक्षेप:

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 10.68 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नानकसागर जलाशय को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने और पुल निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं। जनजाति समाज के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाने का भी उल्लेख किया।

Nov 15, 2025 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

नानकमत्ता, संवाददाता। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 10.68 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने नानकसागर जलाशय को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, साधुनगर को सिडकुल से जोड़ने के लिए कैलाश नदी पर पुल निर्माण सहित सात घोषणाएं कीं। शनिवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने 967.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता भवन का शिलान्यास और नगर पंचायत नानकमत्ता के एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खटीमा के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप बस स्टेशन रखने की भी घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा जनजाति समाज की अस्मिता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अल्प आयु में उन्होंने स्वतंत्रता, स्वाधिकार और आत्मसम्मान की चेतना जगाकर जनजाति समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज संथाल जनजाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति हैं, जो जनजाति समाज की प्रगति का उदाहरण है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आदिवासी बजट को तीन गुना बढ़ाने के साथ एकलव्य मॉडल स्कूल, वन-धन योजना, जनजाति विकास मिशन जैसी योजनाओं से जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के तहत 128 गांवों का चयन किया गया है, जहां बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष कार्य होगा। यहां विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, खटीमा पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दान सिंह रावत, सुरेश जोशी, फरजाना बेगम, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन सिंह राणा, विकास गुलाटी, संजय गोयल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, मौजूद रहे। बाबा तरसेम सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री धामी ने धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार रहे बाबा तरसेम सिंह की दूसरी बरसी पर आयोजित समागम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा तरसेम सिंह को नमन कर समाज के लिए किए कार्यों को याद किया। इससे पहले सीएम ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। देश की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह्र डायरेक्टर गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रबंधक रणजीत सिंह राणा, सुखवंत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। पूर्व विधायक राणा की सात मांगों पर सीएम की घोषणा पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा द्वारा दिए गए 22 सूत्रीय मांग पत्र में से मुख्यमंत्री ने सात मांगों पर तत्काल घोषणा की। इनमें निःशुल्क कोचिंग, राय सिख विकास भवन निर्माण, पर्वतीय उत्थान समिति में पुस्तकालय, वाचनालय, अतिथि कक्ष निर्माण, सनातन धर्म उत्थान समिति के भवन व मंदिर निर्माण, साधुनगर में कैलाश नदी पर पुल निर्माण और नानकसागर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की भी घोषणा की। विधायक गोपाल सिंह राणा ने नानकमत्ता महाविद्यालय के लिए भूमि और भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त करते हुए बिजली सब स्टेशन और धान खरीद में सुधार की मांग रखी। किसानों का धान खरीदा जाएगा : सीएम सीएम धामी ने कहा कि किसानों के धान खरीद की लिमिट बढ़ा दी गई है। अवशेष धान खरीद के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिल सके।