खटीमा में सीएम 9 को सेवा शौर्य सम्मान समारोह में आएंगे
खटीमा में 9 अप्रैल को सेवा शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा। समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रपुर, संवाददाता। खटीमा में नौ अप्रैल को आयोजित सेवा शौर्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किंग और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


