खीमा बिष्ट के दक्ष आर्य बने इंटर में ब्लॉक टॉपर
खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दक्ष कुमार आर्य ने 93.6% अंक के साथ 19वां स्थान प्राप्त किया। चांदनी खोलिया और अभय सिंह राणा ने क्रमशः 92.4% अंक के साथ 23वां और 25वां स्थान हासिल किया। विद्यालय के चार छात्रों ने वरीयता सूची में स्थान पाया।
खटीमा, संवाददाता। खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, गौझरिया के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया है। कक्षा 12वीं में दक्ष कुमार आर्य ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 19वां स्थान हासिल किया और ब्लॉक टॉपर बने। उनके पिता हरीश कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि माता दीपा देवी गृहिणी हैं। दक्ष का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। चांदनी खोलिया ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ 23वां स्थान प्राप्त किया। वह वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में भी प्रदेश में 17वें स्थान पर रही थीं। अभय सिंह राणा ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ 25वां स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल में जय बसेड़ा ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि विद्यालय के चार छात्रों ने वरीयता सूची में स्थान पाया है और 95 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रबंधक रघुवर सिंह बिष्ट व प्रधानाचार्या ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


