हाईस्कूल और इंटरमीडियट के 395 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 105 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडियट के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। कुल 10,269 परीक्षार्थियों में से 9,832 ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।

रुद्रपुर, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के सभी 105 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडियट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, गणित, कृषि वनस्पति और कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिले में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 10,269 परीक्षार्थियों में से 9,832 शामिल हुए। हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में पंजीकृत 6,902 परीक्षार्थियों में से 6,598 ने परीक्षा दी, जबकि 304 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडियट की मनोविज्ञान विषय में पंजीकृत 18 में से सभी परीक्षा में उपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र विषय में पंजीकृत 705 परीक्षार्थियों में से 672 ने परीक्षा दी, जबकि 33 अनुपस्थित रहे।
गणित विषय में पंजीकृत 2,523 परीक्षार्थियों में से 2,467 ने परीक्षा दी, जबकि 56 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विषय में पंजीकृत 77 परीक्षार्थियों में से 75 ने परीक्षा दी, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 44 में से सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना नहीं मिली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



