राज्य आंदोलनकारी ने की चिन्हिकरण की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ने ज्ञापन भेजकर आंदोलनकारी घोषित करने की मांग। दयाकिशन तत्तराड़ी ने कहा कि साक्ष्य होने के बाद भी राज्य आंदोलनकारी चिन्हित

राज्य आंदोलनकारी ने की चिन्हिकरण की मांग

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ने ज्ञापन भेजकर आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की। दयाकिशन ततराड़ी ने कहा कि साक्ष्य होने के बाद भी राज्य आंदोलनकारी चिह्नित नहीं किया गया। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की। गुरुवार को भेजे ज्ञापन में कहा कि वह राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड के सरकारी गवाह होने के बाद भी वर्ष 2009 से राज्य आंदोलनकारी चिह्नित होने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन व जुलूसों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। राज्य आंदोलन के दौरान वर्ष 1994 में गोलीकांड के दूसरे दिन स्थानीय अभिसूचना इकाई के सक्षम अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की मौखिक जानकारी ली।

उसी आधार पर सीबीआई ने उन्हें खटीमा गोलीकांड का सरकारी गवाह बनाया। दयाकिशन ने कहा कि सभी साक्ष्य मौजूद होने के बाद भी उन्हें राज्य आंदोलनकारी चिह्नित नहीं किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।