ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकेन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का किच्छा में स्वागत

केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का किच्छा में स्वागत

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार का नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। संतोष गंगवार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में दोबारा भाजपा की...

केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का किच्छा में स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 20 Feb 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार का नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। संतोष गंगवार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। बरेली से रुद्रपुर जाते समय कुछ देर के लिये केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भाजपा नेता अजयपाल यादव के प्रतिष्ठान पर विश्राम किया। उन्होंने बताया कि बीते पांच साल में भाजपा ने देश की जनता का विश्वास हासिल किया है। आम जनता दोबारा नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री देखना चाहती है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतोष गंगवार का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अजयपाल यादव, विजय प्रकाश यादव, कुंदन लाल खुराना, संतीश मंगला, दिनेश भाटिया, लवी सहगल, सुरेन्द्र चोपड़ा, श्रीकांत राठौर, सुरेन्द्र चौधरी, नितेश बाला आदि थे।फोटो परिचय: 21 केसीएच 1पी- किच्छा आगमन पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का स्वागत करते भाजपाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें