Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUncontested Elections Held for President and Vice-President in Rudrapur Cooperative Societies
संशोधित::::रुद्रपुर की पांचों सहकारी समितियों में निर्विरोध निर्वाचन

संशोधित::::रुद्रपुर की पांचों सहकारी समितियों में निर्विरोध निर्वाचन

संक्षेप:

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पांच सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने

Nov 20, 2025 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पांच सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। विधायक शिव अरोरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पंचायतों से लेकर निकायों तक प्रत्येक स्तर पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। बहुद्देशीय पूर्वी किसान सेवा सहकारी बिगवाड़ा रुद्रपुर में जसवीर सिंह अध्यक्ष, मनमोहन यादव उपाध्यक्ष और कुलविंदर सिंह नामित सदस्य चुने गए। बहुद्देशीय पश्चिमी रुद्रपुर सहकारी समिति में माधुरी वर्मा अध्यक्ष, गुरबाज सिंह उपाध्यक्ष और राजीव शुक्ला नामित सदस्य बने। इसके अलावा बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति छतरपुर में निर्मला मौर्य अध्यक्ष, फकीर चंदोला उपाध्यक्ष और दीप नारायण मौर्य नामित सदस्य निर्विरोध चुने गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बहुद्देशीय फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति में ज्ञान सिंह चौहान अध्यक्ष, कुसुम धामा उपाध्यक्ष और जगसौरन मलिक नामित सदस्य बने। साधन सहकारी समिति जाफरपुर में हरनीत कौर अध्यक्ष, चितरंजन उपाध्यक्ष और नरेश तपाली नामित सदस्य चुने गए। विधायक शिव अरोरा ने जाफरपुर स्थित सहकारी समिति कार्यालय में सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां गुरबाज दुमरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, सचिन मुंजाल, कुलदीप फौजी, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, हरीश भट्ट, प्रीत ग्रोवर, पंकज बांगा, विपिन जल्होत्रा, गुन्नू चौधरी, मुकेश मंडल, विकास कुमार, सरदार चावला, गुरमुख सिंह, प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, दौलत राम, रामसेवक सहित कई लोग मौजूद रहे।