Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUkrand Welcomes New President Shivshankar Bhatia in Khatima Aims for 2027 Elections
'विस चुनाव में उक्रांद का सेनानी प्रकोष्ठ निभाएगा अहम भूमिका'

'विस चुनाव में उक्रांद का सेनानी प्रकोष्ठ निभाएगा अहम भूमिका'

संक्षेप:

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के नए केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया का खटीमा में स्वागत किया गया। उन्होंने शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं के साथ जलपान कार्यक्रम में भाग लिया। भाटिया ने 2027 विधानसभा चुनाव में उक्रांद को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आश्वासन दिया और सेनानियों से जुड़ने की अपील की।

Dec 22, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया के देहरादून से खटीमा पहुंचने पर जिला इकाई की ओर से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। खटीमा पहुंचने पर भाटिया सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैप्टन धन बहादुर चंद के निवास नदन्ना पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण व जलपान कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष भाटिया को फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाटिया ने विश्वास दिलाया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान भाटिया ने उत्तराखंड के सभी राज्य निर्माण सेनानियों से उक्रांद से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेनानियों के संगठित न होने के कारण राज्य सरकार उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही है। कार्यक्रम में उक्रांद के जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, कैप्टन धन बहादुर चंद, विनोद राजपूत, होशियार सिंह जेठी, दुर्गा सिंह सामंत, भवानी शंकर, तेज सिंह सामंत, शहाबुद्दीन अंसारी, कैलाश भट्ट, हरेंद्र प्रसाद, दर्शन सिंह कामरेड, विनीता देवी, राजकुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।