
जेपीएस एकेडमी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिले में चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट की प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्र
रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिले में चल रही अंडर-14 जिला क्रिकेट की प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर जेपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर और मौर्य क्रिकेट अकादमी गदरपुर के मध्य खेला गया। जेपीएस एकेडमी रुद्रपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमें आदर्श कुमार ने 42 और यश ने 48 रनों का योगदान दिया। मौर्य एकेडमी की ओर से अरिंदम प्रसाद ने 2 और जयंत साना ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट एकेदमी की पूरी टीम 37 ओवरों में 110 रनों पर ऑल आउट हो गई।
जिसमें अभीउदय भट्ट ने 32 और अब्दुल ने 44 रनों की पारी खेली। जेपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से श्रीश कंडारी ने 5 विकेट लिए। जेपीएस क्रिकेट एकेडमी ने मौर्य क्रिकेट अकादमी को 87 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के मैन ऑफ द मैच श्रीश कंडारी रहे। मैच के अंपायर जेपी सिंह और राजेंद्र कुमार द्वारा की गई। इस मौके पर आफताब आलम, गौरव तिवारी, बलवंत सिंह, इंद्र नीलकर, सत्येंद्र मिश्रा दीपक आर्य आदि मौजूद रहे। आयोजक समिति ने बताया है कि कल तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच छावनी क्रिकेट एकेडमी में पीएस मॉडल एकेडमी और छावनी क्रिकेट एकेडमी के मध्य और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच दा डेन क्रिकेट एकेडमी में किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




