एसआईआर अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सत्यापन कर रहे बीएलओ

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

ऊधमसिंह नगर में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के तहत निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को अभियान को पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मतदाता सत्यापन 8 जून से शुरू होगा और अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

एसआईआर अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सत्यापन कर रहे बीएलओ

रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अभियान को पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य शुरू कर चुके हैं। उन्होंने बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम और निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में बताया गया कि 29 मई से 7 जून तक प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य पूरा किया जा चुका है। 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, जबकि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई को होगा। दावे और आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दर्ज की जा सकेंगी और उनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एन्यूमरेशन चरण में किसी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।