फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए यूएसनगर की टीम का चयन
रुद्रपुर में ऊधमसिंह नगर टीम का चयन राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित हुआ, जिसमें 9 बालिकाओं का चयन हुआ। प्रतियोगिता 7-9 मार्च को पीटीसी नरेंद्रनगर में होगी। चयन में 15 बालिकाओं ने भाग लिया।

रुद्रपुर। राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ऊधमसिंह नगर टीम का चयन रविवार को किया गया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें टीम के लिए 9 बालिकाओं का चयन किया गया। फुटबॉल कोच सतनाम बाला ने बताया कि 7-9 मार्च तक राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) नरेंद्रनगर में आयोजित होनी है। इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम प्रतिभाग करेगी। रविवार को ऊधमसिंह नगर की टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में तानिया हजारी, कशिश चंद्रा, अंशिका चौधरी, कनिका बिष्ट, रिया, दीपिका पाल, राजबाला, निकिता, वैष्णवी शर्मा शामिल हैं। बताया कि चयन ट्रायल में 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
चयनकर्ता के रूप में सतनाम बाला, अजय सिंह नेगी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



