Rudrapur News: रुद्रपुर के दो खिलाड़ी जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए कजाकिस्तान रवाना
Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी रौनक शर्मा और सोनम 10वीं जू-जित्सु यूथ एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के
Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी रौनक शर्मा और सोनम 10वीं जू-जित्सु यूथ एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शनिवार को कजाकिस्तान रवाना हो गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, उत्तराखंड और रुद्रपुर का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय मुख्य जू-जित्सु प्रशिक्षक कमल सिंह को भी दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में अब तक 12 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें आठ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रहे हैं। उनके प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीते हैं।
इस अवसर पर जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी के योगदान की भी सराहना की गई। प्रशिक्षक कमल सिंह ने उम्मीद जताई कि रौनक शर्मा और सोनम कजाकिस्तान से भारत के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


