
खटीमा में जहरीली शराब पीने से तीसरी मौत, अधिवक्ता गंभीर
खटीमा में जहरीले पदार्थ के पीने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर हालत में दो युवकों को रेफर किया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने शराब भट्टी को सीज कर दिया है और जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
खटीमा। जहरीले पदार्थ के पीने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर हालत में गुरुवार देर रात को दो युवकों को रेफर किया था, जिसमें से एक और युवक मलकीत राणा की मौत हो गई है। जबकि, एक अधिवक्ता प्रवेश मौर्य की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही शहर के संभ्रांत परिवार और जनजाति परिवार के साथ ही संघ से जुड़े व्यक्ति थे। जिस शराब भट्टी से शराब खरीदी गई थी पुलिस ने उसे सीज कर जांच शुरू कर दी है। जिस कमरे में बैठ कर शराब पी थी वहां एक ओर बोतल भी मिली है जिसमें से भयंकर दुर्गंध आ रही थी।संभवत:
उसमें कोई केमिकल हो सकता है। शुक्रवार को ढिल्लू राणा के शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू होगी जिसके बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। इधर उप चिकित्सालय में लोगो की सुबह से ही खासी भीड़ इकट्ठा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




