ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरटुकटुक चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

टुकटुक चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

कोतवाली में प्रदर्शन कर टुकटुक चालकों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शेर सिंह निवासी वार्ड 13 के नेतृत्व में...

टुकटुक चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 25 Sep 2018 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली में प्रदर्शन कर टुकटुक चालकों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शेर सिंह निवासी वार्ड 13 के नेतृत्व में टुकटुक चालक बड़ी संख्या में इकठ्ठे होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कुछ लोग जबरन टुकटुक चालकों से दस रुपये की उगाही कर रहे हैं। टुकटुक चालक के विरोध करने पर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। टुकटुक चालकों ने दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में मुन्ने बाबू, प्रेम, सोनू, राहुल, ठाकुरदास, राशिद अली, महेंद्र पाठक, आशिक, सरताज आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें