ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरडंपर की चपेट में आने से टुकटुक चालक घायल

डंपर की चपेट में आने से टुकटुक चालक घायल

बस की साइड टक्कर से एक डंपर अनियंत्रित हो गया और टुकटुक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे टुकटुक चालक घायल हो गया। इसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के एक...

डंपर की चपेट में आने से टुकटुक चालक घायल
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 19 Mar 2018 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

बस की साइड टक्कर से एक डंपर अनियंत्रित हो गया और टुकटुक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे टुकटुक चालक घायल हो गया। इसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के एक डंपर काशीपुर की ओर से रेता बजरी लेकर आ रहा था। बताया गया कि डंपर गाबा चौक के पास पहुंचा ही था कि इस दौरान सिडकुल की एक बस ने ओवरटेक किया तो डंपर से साइड लग गई। इससे डंपर अनियंत्रित हो गया और टुकटुक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे टुकटुक क्षतिग्रस्त हो गया और टुकटुक चालक ट्रांजिट कैंप निवासी मोनू घायल हो गया। इसके बाद पास के एक निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें