एनएच-74 पर सड़क दुर्घटना में ट्रक का डीजल टैंक फटा
किच्छा में एनएच-74 पर लालपुर में एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिससे सड़क पर डीजल फैल गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार से डीजल को साफ किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटाया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

किच्छा, संवाददाता। एनएच- 74 पर लालपुर में सड़क दुघर्टना में ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिसके कारण सारा डीजल सड़क पर फैल गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर पानी की बौछार से सड़क से डीजल साफ किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार रात्रि लगभग नौ बजे लालपुर में महिंद्रा फैक्ट्री के निकट सड़क दुर्घटना में 18 टायरा ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिससे सारा डीजल सड़क पर फैल गया। सड़क पर डीजल फैलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार से सड़क पर फैले डीजल को धोया।
जिससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे हटाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


