ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परविंदर सिंह की मौत हो गई। घटना 5 मई की रात हुई जब वह काम से घर लौट रहा था। उसके पिता रंजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम अलखदेवा पोस्ट प्रेमनगर गदरपुर निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह पांच मई की रात आस्था इलेक्ट्रानिक में काम कर बाइक से वापस घर आ रहा था। काशीपुर हाईवे पर धर्मकांटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। रंजीत सिंह ने पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

वहीं कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।