12 लाख का माल लेकर गुवाहाटी गया चालक वाहन समेत लापता
लगभग एक माह पूर्व सिडकुल की नेस्ले कंपनी से 12 लाख रूपये का माल लेकर गुवाहाटी के लिए निकला वाहन एक माह बाद भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। डिलीवरी कंपन

पंतनगर, संवाददाता। सिडकुल स्थित नेस्लेé कंपनी से करीब 12 लाख रुपये का माल लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ ट्रक एक माह बाद भी गंतव्य तक नहीं पहुंचा। मामले में डिलीवरी कंपनी के सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने ब्रोकर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाफरपुर, रुद्रपुर निवासी रविंद्र, जो रविंद्र डिलीवरी कंपनी में सुरक्षा प्रभारी हैं, उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी ने माल परिवहन के लिए ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 9168 को ब्रोकर संजय कुमार के माध्यम से किराये पर लिया था। यह वाहन सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी से माल लेकर असम के ब्रह्मपुत्र इंडस्ट्रीयल पार्क गौरीपुर भेजा गया था।
बताया गया कि नौ अप्रैल को ट्रक में 11 लाख 81 हजार 911 रुपये मूल्य का माल लोड कर रवाना किया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी वाहन गुवाहाटी नहीं पहुंचा। कंपनी की ओर से चालक नूहरा से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सुरक्षा प्रभारी ने आशंका जताई है कि ब्रोकर और चालक ने वाहन समेत माल का अवैध रूप से गबन कर लिया है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को भी सिडकुल चौकी में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर वाहन और माल की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


