Rudrapur News: हरेला पर ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में लोगों ने किया पौधरोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरRudrapur News: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर रुद्रपुर स्थित ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों ने पर

Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर रुद्रपुर स्थित ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों, कर्मचारियों और बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पौधरोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।


