ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरहनुमान जन्मोत्सव पर निकाली निशान यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली निशान यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। वार्ड 3 किशनपुर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने सभी लोगो को हनुमान...

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली निशान यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 19 Apr 2019 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। वार्ड 3 किशनपुर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने सभी लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। वार्ड 16 हनुमान मंदिर में बाला का विशाल दरबार एवं जागरण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ढ़ोल नगाड़ो के साथ बाला जी की निशान यात्रा निकाली गई।

निशान यात्रा पुरानी गल्ला मंडी से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्तों ने बाला जी के जयकारे लगाते हुये बैंड- बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। विधायक राजेश शुक्ला एवं पालिकाध्यक्ष दर्शनकोली ने सभी नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। निशान यात्रा में अनिल अग्रवाल, दिनेश भाटिया, राम अवतार अग्रवाल, पिंटू गुप्ता, रिषभ शर्मा आदि मौजूद रहे। ग्राम गौरीकला में मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। विधायक राजेश शुक्ला ने माँ भगवती की जोत जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। दिल्ली से आई जागरण मण्डली ने माता का गुणगान किया गया। यहां शशि शुक्ला, वंदना कुशवाह, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें