संदिग्ध हालात में फांसी पर झूला युवक

Apr 07, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

-दिनेशपुर की हरकेशपुरम् कॉलोनी जयनगर में हुई घटना रुद्रपुर, संवाददाता। दिनेशपुर क्षेत्र के हरकेशपुरम् कॉलोनी

संदिग्ध हालात में फांसी पर झूला युवक

सतीराम राना, रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र के हरकेशपुरम् कॉलोनी जयनगर में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात कमरे की लाइट जलती देख बड़े भाई राहुल जब उसे देखने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। आशीष का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह एक कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता वीरेंद्र सिंह पीएसी की 31वीं वाहिनी में सब इंस्पेक्टर पद से गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार मूलरूप से गढ़वाल का रहने वाला है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसका किसी प्रकार का कोई विवाद आदि नहीं था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।