कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल
बुधवार शाम मटकोटा-दिनेशपुर मोड़ पर एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक नवीन फुलारा की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन प्रेम फुलारा गंभीर रूप से घायल हो गई। कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

पंतनगर, संवाददाता। बुधवार शाम मटकोटा-दिनेशपुर मोड़ पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे एक कंटेनर कंपनी की ओर से आकर रुद्रपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान शक्ति विहार कॉलोनी से हल्दूचौड़ की ओर जा रही एक बाइक को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे 27 वरषीय नवीन फुलारा पुत्र भवन चंद्र फुलारा निवासी हल्दूचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीछे बैठी उनकी 22 वर्षीय बहन प्रेम फुलारा को भी चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। बहन का उपचार जारी है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


