Rudrapur News: हादसे में घायल युवक की मौत

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: सितारगंज में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक विशाल कुमार की मौत हो गई। वह 8 जुलाई को नयांगांव के पास डम्पर की टक्कर से घायल हुआ था। उसके पिता ने कोतवाली में आरोप दर्ज कराते हुए डम्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Rudrapur News: हादसे में घायल युवक की मौत

Rudrapur News: सितारगंज। सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सुरेश कुमार निवासी महोलिया, बहेड़ी, बरेली ने गुरुवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि आठ जुलाई को डम्पर के चालक ने नयांगांव के पास उनके पुत्र 25 वर्षीय विशाल कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान विशान ने दम तोड़ दिया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।