Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTragic Death of Head Constable in Dineshpur Police Pay Final Respects
दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत

दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत

संक्षेप:

दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल त्रिलोक राम शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्रिलोक राम 42 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत पर थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

Nov 01, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2001 बैच के सिपाही पिथौरागढ़ निवासी 42 वर्षीय त्रिलोक राम पुत्र स्व. गोपाल राम दिनेशपुर थाने में बतौर हेड मुहर्रिर तैनात थे। वह जयनगर में पत्नी ज्योति, 16 वर्षीय पुत्री खुशी और 13 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ रहते थे। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर त्रिलोक राम बैरक में सो गए थे। सुबह जब साथी पुलिसकर्मी उन्हें जगाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। बाद में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस दौरान सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, मृतक के भाई गणेश राम, प्रदीप भट्ट, मनोज देव, मनोज कुमार, नरेन्द्र अधिकारी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, लोकेश रावत, दरबान सिंह, रंजीत सिंह और कृपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।