Rudrapur News: बेटे को कफन में लिपटे देखकर बदहवास हुई मां
Rudrapur News: पंतनगर में 17 वर्षीय पवन चौहान अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, जहां वह नदी के तेज बहाव में बह गया। 25 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। पवन का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया, जहां कई लोग श्रद्धांजलि देने आए। परिजनों ने पुलिस के पास पवन के दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है।
Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। जिस बेटे को मां ने बुढ़ापे का सहारा बनने की उम्मीद में पाला-पोसा, उसे कफन में लिपटा देखकर वह बदहवास हो गई। मृतक की छोटी बहन, भाई और दादी के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर पवन का अंतिम संस्कार किया गया।
पवन का नदी में बह जाना
बीते शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे टा-कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय पवन चौहान तीन दोस्तों के साथ शांतिपुरी स्थित गौला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 25 घंटे तक तलाश की।
शव की बरामदगी एवं अंतिम संस्कार
रविवार शाम पांच बजे उसका शव घटनास्थल से करीब चार किमी दूर बरामद हुआ, जिसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के जरिए शव को सीधे श्मशान घाट ले जाया गया।
श्रद्धांजलि और परिवार की पीड़ा
इस दौरान विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप, सह निदेशक प्रशासन डॉ. एके शर्मा, डॉ. एनके सिंह और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना सहित कई लोगों ने पवन को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
परिजनों की तहरीर
इधर रविवार को ही परिजनों ने पवन के दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने पवन के दोस्तों को थाने बुलाया। उनकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े और मोबाइल शिवालिक हॉस्टल के पीछे से बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस ने अभी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


