Rudrapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिडकुल कर्मी की मौत
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: रुद्रपुर। ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव

Rudrapur News: रुद्रपुर। ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गदरपुर निवासी 42 वर्षिय हस्ता सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे अटरिया मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस अज्ञात वाहन को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


