Rudrapur News: बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: सितारगंज में बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत के बाद बुधवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। कैलाश नदी के बहाव के कारण मार्ग में दरारें पड़ गई थीं। लोक निर्माण विभाग ने रात में ही मरम्मत कार्य शुरू किया और जल स्तर सामान्य होने के बाद स्थायी उपाय किए जाने की योजना है।

बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल
बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल

Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर बुधवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। मंगलवार देर रात कैलाश नदी के तेज बहाव के कारण नदी ने अपना मार्ग बदल लिया था। इससे बिजटी पुल के पास एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होकर एक ओर धंसने लगा और सड़क में दरारें पड़ गई थीं। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के ईई नीरज अग्रवाल, सहायक अभियंता गिरीश भट्ट और अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह व किशोर जोशी मध्य रात्रि में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजटी से मझोला (यूपी) की ओर जाने वाले चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद कराकर रात में ही मरम्मत कार्य शुरू कराया।

बुधवार सुबह करीब सात बजे मरम्मत पूरी होने के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि कैलाश नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद कटाव रोकने और एप्रोच रोड को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण कैलाश, बैगुल और सूखी नदी का जलस्तर बढ़ा है। नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है, हालांकि दोनों नदियां खेतों में तेजी से कटाव कर रही हैं। बुधवार को नानकसागर जलाशय से 8716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलाशय की स्थिति सामान्य बताई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल