Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTraffic Relief Measures Implemented in Rudrapur Key Intersections Closed to Alleviate Congestion
ट्रांजिट कैम्प रोड बने कट को बैरिकेटिंग लगाकर बंद

ट्रांजिट कैम्प रोड बने कट को बैरिकेटिंग लगाकर बंद

संक्षेप:

रुद्रपुर में नगर निगम, पुलिस और यातायात पुलिस ने ट्रांजिट कैंप रोड और झील के पास जाम की समस्या को हल करने के लिए कई कट बंद कर दिए हैं। ट्रांजिट कैंप मोड़, काशीपुर बाईपास, डीडी चौक और इंदिरा चौक पर जाम की स्थिति को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

Dec 24, 2025 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को नगर निगम, पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैंप रोड और झील के पास निरीक्षण किया। इस दौरान जाम से निजात दिलाने के लिए कई बाईपास मार्ग स्थित ट्रांजिट कैंप रोड मोड़ पर बने कट को बैरिकेडिंग लगाकर तत्काल प्रभाव से बंद किया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि झील के पास ट्रांजिट कैंप मोड़, काशीपर बाईपास, डीडी चौक और इंदिरा चौक पर पिछले कुछ समय से जाम की समस्या लगातार जटिल होती जा रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए ट्रांजिट कैंप मोड़ से लेकर डीडी चौक होते हुए इंदिरा चौक और डीडी चौक से गावा चौक तक जाम के कारणों का सर्वे किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि किच्छा बाईपास रोड पर ट्रांजिट कैंप मोड़ का कट जाम का बड़ा कारण बन रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बैरिकेडिंग लगाकर इस कट को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही शॉपर स्ट्रीट मॉल के पास बने छोटे कट को भी बंद करने का निर्णय लिया गया। अन्य स्पॉट भी चिह्नित किए गए। वहीं झील के बाहर सड़क पर वाहनों के खड़े होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि झील में लगने वाले बाजार के कारण यदि जाम की स्थिति बनी तो बाजार की अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। वहीं इसके साथ ही काशीपुर बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी मोड़ के कट को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सीओ प्रशांत कुमार, यातायात पुलिस और सीपीयू की टीम मौजूद रही।