Rudrapur News: खटीमा : नाले में गिरने से ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। नौगवांठग्गू में सोमवार रात पुलिया पर बैठे ट्रैक्टर मैकेनिक की अचानक नाले में गिरने से मौत हो गई। नाले में पानी नहीं था, लेकिन गिरने

Rudrapur News: खटीमा : नाले में गिरने से ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। नौगवांठग्गू में सोमवार रात पुलिया पर बैठे ट्रैक्टर मैकेनिक की अचानक नाले में गिरने से मौत हो गई। नाले में पानी नहीं था, लेकिन गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नौगवांठग्गू निवासी 48 वर्षीय नरेंद्र सिंह राणा एक वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। बताया गया कि सोमवार रात वर्कशॉप से जाने के बाद वह गांव में नाले की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। नाले के पास से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से नरेंद्र को नाले से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। नरेंद्र के दो पुत्र हैं। कोतवाल केके लुंठी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: खटीमा : नाले में गिरने से ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत