ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकुमांऊ के प्रवेश द्वार पर पर्यटन स्थल बनेगा

कुमांऊ के प्रवेश द्वार पर पर्यटन स्थल बनेगा

कुमांऊ के प्रवेश द्वार किच्छा में 30 एकड़ भूमि पर पर्यटन स्थल विकसित होगा। गुरुवार को विधायक राजेश शुक्ला, उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश, तहसीलदार महेंद्र बिष्ट व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सतीश चंद ने...

कुमांऊ के प्रवेश द्वार पर पर्यटन स्थल बनेगा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 22 Aug 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमांऊ के प्रवेश द्वार किच्छा में 30 एकड़ भूमि पर पर्यटन स्थल बनेगा। बता दें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां पं.गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर म्यूजियम पार्क बनाने और उनकी डेढ़ सौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था नामित की गई है।गुरुवार को विधायक राजेश शुक्ला, उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश, तहसीलदार महेंद्र बिष्ट और कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सतीश चंद ने बंडिया में 30 एकड़ सीलिंग की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पार्क और पंडित गोविंद बल्लभ पंत की डेढ़ सौ फुट ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए भूमि का चयन किया। विधायक शुक्ला ने कहा कि यूपी समेत अन्य राज्यों से नैनीताल और कुमाऊं दर्शन करने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए किच्छा कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये किच्छा के बंडिया में म्यूजियम पार्क की भूमि को चिह्नित की है। म्यूजियम पार्क के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें