वन विभाग ने रोकी एक सप्ताह के लिए निकासी,स्टॉक रजिस्टर मेनटेन और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
खटीमा में वन विभाग ने लकड़ी चिरान निकासी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। सभी टिंबर व्यवसायियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्टॉक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अप्रैल को संदिग्ध सागौन के लठ्ठों से भरा ट्रक पकड़ा गया था, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

खटीमा। वन विभाग ने एक सप्ताह के लिए लकड़ी चिरान निकासी पर रोक लगा दी है साथ ही सभी टिंबर व्यवसाई को सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्टॉक रजिस्टर मेनटेन के निर्देश दिए है। टिंबर व्यवसायियों के इन नियमों का पालन पूरा करने के बाद ही निकासी खोली जाएगी। रेंज अधिकारी इन नियमों का पालन पूरा करने के बाद निरीक्षण करेंगे जिसके बाद ही निकासी खोली जाएगी।बताते चले कि 20 अप्रैल को सितारगंज में संदिग्ध सागौन के लठ्ठों से भरा ट्रक बरामद हुआ था जिसे पुलिस ने आरके ढाबा के पास घेराबंदी कर कब्जे में लिया था। पुलिस ने ट्रक को लकड़ी सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया था।जिसकी
जांच रेंजर कैलाश गुणवंत ने शुरू की कर दी थी। प्रारंभिक जांच में लकड़ी खटीमा के टिंबर व्यवसायियों के टॉल से आना पता चला था।जिसके बाद डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग ने जांच के आदेश दिए थे।रेंजर हरेंद्र सिंह बिस्ट ने टीम के साथ टिंबर व्यवसायियों के प्लाट पर पहुंच जांच की थी।जिसमें एक स्थान से दस कुंतल के आसपास सागौन का सोखता बरामद हुआ था जिसे जप्त कर लिया गया था।जानकारी के अनुसार वन विभाग की कार्यवाही की संभावना को देखते हुए अवैध सोखता और लकड़ी को टिंबर व्यवसायियों ने पहले ही हटा लिया था।हालांकि मामले में एसओजी भी जांच में जुटी हुई है।रेंजर हरेंद्र सिंह बिस्ट ने बताया कि सभी टिंबर व्यवसायियों को स्टॉक रजिस्टर बनाने,सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमों का पालन पूरा करने तक लकड़ी निकासी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। एक सप्ताह बाद सभी टिंबर व्यवसायियों के प्लाट का निरीक्षण उपरांत ही निकासी खोली जाएगी।सितारगंज से पकड़े गए सागोन के ट्रक ड्राइवर के अनुसार लकड़ी खटीमा से आई है।आखिर ये लकड़ी किस रेंज से आई है ये जांच का विषय है।सुरई रेंज में बग्गा में चल रहे कटान से इसका कनेक्शन जोड़ा जा रहा है जो जांच में जल्द खुलासा होगा। वन निगम की लकड़ी दुलान का टेंडर लेने वाले ठेकेदार काफी ब्लो में टेंडर क्यों लेते है इसका कनेक्शन कही न कही जंगल से निगम की लकड़ी की आड़ में अवैध लकड़ी लाना है।पकड़ी गई सागौन आखिर जंगलों से ही आई है यह बात वन विभाग के अधिकारी भी मनाते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


