सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत, मचा हड़कंप
खटीमा के सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में एक टाइगर के शावक की मौत हो गई। वन विभाग में इस घटना से हड़कंप मच गया है, क्योंकि उसी दिन हाथी की भी मौत हुई। वन कर्मियों ने मृत शावक को पाया और अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

खटीमा। सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत हो गई जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।एक ही दिन में खटीमा की दो रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक और हाथी की मौत से वन विभाग की पेशानी पर चिंता की लकीर पैदा कर दी है।गुरुवार को हाथी गढ़ना के दौरान किलपुरा रेंज में हाथी का शव मिल था।परत दृष्टया हाथी आपसी संघर्ष में हाथी की मौत की पुष्टि हुई थी।गुरुवार दोपहर को जब वन विभाग की टीम गश्त पर थी तब कक्ष संख्या 55 में वन कर्मी राहुल और वन दरोगा राजू दास को एक टाइगर का मृत शावक दिखाई दिया।जिसकी
सूचना वन कर्मियों ने सुरई रेंजर आर एस मनराल और एसडीओ संचिता वर्मा को दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग हिमांशु बागड़ी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।टाइगर के शावक का शव आज का ही बताया जा रहा है। शव को सुरई गेस्ट हाउस लाया गया जहां उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्वी तराई वन प्रभाग के पशु चिकित्सक राहुल सती हिमांशु पांगती के द्वारा कर शव का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस दौरान वन दरोगा रविन्द्र कुमार,सुखविंदर सिंह सहित कई स्टाफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


