नोजगे हैप्पी के तीन विद्यार्थियो ने पास की एनडीए की प्रवेश परीक्षा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के तीन विद्यार्थियों ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास की है। इसमें पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला के पुत्र मयंक...
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के तीन विद्यार्थियों ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास की है। इसमें पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला के पुत्र मयंक सिंह बुंगला, साक्षी जोशी व साहिल सिंह शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर एमडी सुरेंद्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, एचसी पंत, आरपी पंत समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

