ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरजिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती

जिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती

रुद्रपुर में भी डेंगू के मच्छर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को डेंगू की शिकायत पर जिला अस्पताल में फिर तीन मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि यहां भी डॉक्टर एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद...

जिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 26 Sep 2019 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर में डेंगू के मच्छर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को डेंगू की शिकायत पर जिला अस्पताल में फिर तीन मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि, डॉक्टर एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि होने की बात कह रहे हैं।

फिजीशियन डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया डेंगू के लक्षण होने पर गुरुवार को तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनकी एलाइजा जांच आने के बाद ही उनको डेंगू है या नहीं यह पुष्टि हो पायेगी। हालांकि, उन्होंने डेंगू के मरीजों के लिए अस्पताल में तमाम इलाज उपलब्ध होने की बात कही। उन्होंने बीते रविवार को भर्ती एक मरीज को एलाइजा रिपोर्ट आने पर डेंगू की पुष्टि होने की जानकारी दी। साथ ही मरीज की हालत में अब सुधार होने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें