पूर्व ग्राम प्रधान को दिल्ली क्राइम का नाम लेकर फोन से धमकाया
शक्तिफार्म अरविंदनगर के पूर्व ग्राम प्रधान को दिल्ली क्राइम ब्रांच का नाम लेकर अज्ञात कॉलर ने फोन पर धमकाया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी...
शक्तिफार्म अरविंदनगर के पूर्व ग्राम प्रधान को दिल्ली क्राइम ब्रांच का नाम लेकर अज्ञात कॉलर ने फोन पर धमकाया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
ग्राम अरविंदनगर रतनफार्म निवासी पूर्व ग्राम प्रधान भवतोष आचार्य पुत्र भुवन मोहन ने कहा वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया 19 जून को उनके मोबाइल पर अज्ञात फोन आया। आरोपी ने उन्हें बोला वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसने पूर्व प्रधान पर बैंक से धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने जब विरोध किया तो कॉलर ने उसे धमकाया। आरोप है 25 जून को उसके पास एक अन्य नम्बर से फोन आया। आरोपी कॉलर ने उसे बताया उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज है। उसके अदालत में हाजिर नहीं होने पर कॉलर ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर अगवा करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया आरोपी कॉलर की हरकत से उसका परिवार सहमा हुआ है। पूर्व प्रधान ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी आरोप लगाया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।