अटरिया मंदिर के प्रबंधक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा
-पूर्व अधिवक्ता पत्नी ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप दिनेशपुर संवाददाता।

दिनेशपुर संवाददाता। इबादत कर रहे बुजुर्ग से मारपीट मामले में नामजद अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा और पत्नी पर अब उनकी पूर्व पत्नी की तहरीर पर जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिवक्ता सरिता सक्सेना निवासी दिनेशपुर ने थाने में दी तहरीर बताया कि उनका विवाह अरविंद शर्मा से हुआ था, लेकिन वर्तमान में दोनों अलग रह रहे हैं। उनके मुताबिक, अरविंद पूर्व में धारा 302 के एक मामले में जेल जा चुके हैं और इस समय हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। हाल ही में अटरिया मंदिर के पास खाली जमीन पर इबादत करने को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
उन्होंने बताया कि इस पर उन्होंने ने प्रतिक्रिया दी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर बुधवार रात अरविंद और उनकी पत्नी ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दिनेशपुर पुलिस ने सरिता सक्सेना की तहरीर पर आरोपी अरविंद शर्मा और उनके पत्नी खुशबू शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया प्राथमिक सूचना के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


