ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगिरजाघर-गुरुद्वारे में हजारों लोगों ने लिया हिमालय बचाने का प्रण

गिरजाघर-गुरुद्वारे में हजारों लोगों ने लिया हिमालय बचाने का प्रण

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
1/ 4हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
2/ 4हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
3/ 4हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
4/ 4हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत रविवार को गिरजाघर-गुरुद्वारे में करीब 3330 लोगों ने हिमालय बचाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बंद करने और घरों के...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 08 Sep 2019 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इससे पूर्व रविवार को आदर्श कालोनी स्थित मैथोडिस्ट चर्च और गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा कराई गई। इस अवसर पर 3330 लोगों ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली। गिरजाघर में फादर लाल चरन और गुरुद्वारे में प्रधान राम सिंह वेदी ने लोगों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। सभी ने हिन्दुस्तान अखबार की इस मुहिम की सराहना करते हुए लोगों को इस पहल से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा हिमालय बचेगा तभी हम नई पीढ़ी को आने वाले समय में बेहतर जीवन दे सकेंगे। वहीं आदर्श कालोनी के एक और चर्च में भी दर्जनों लोगों ने हिमालय बचाने को प्रतिज्ञा ली। यहां फादर प्रमोद अभिषेक ने मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।

राज्य कर विभाग में 65 ने हिमालय प्रतिज्ञा ली

हिमालय को हमारे देश का मस्तक कहा जाता है। इसको बचाना किसी एक का नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। यह बात आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार की ओर से राज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 65 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेने के दौरान कही। इस दौरान कर्मचारियों ने हिन्दुस्तान अखबार के इस अभियान की सराहना भी की। यहां प्रतिज्ञा अपर आयुक्त रुद्रपुर जोन अनिल सिंह ने दिलायी। इस अवसर पर राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर शुचि तिवारी, राज्य कर अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, धीरेंद्र कुमार, राहुल कांत, विक्रम सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड मंडी परिषद में 30 ने शपथ ली

उत्तराखंड मंडी परिषद कार्यालय में आयोजित हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमालय बचाओ की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान कर्मचारियों ने हिन्दुस्तान अखबार के इस अभियान की सराहना भी की। यहां प्रतिज्ञा ने महाप्रबधंक(प्रशासन) पारितोष वर्मा ने दिलायी। इस अवसर पर सहायक अभियंता एनपी सिंह, विपणन अधिकारी जसवंत सिंह, एनके जोशी, जेसी राठौर, ललित मोहन सनवाल, मनोज बिष्ट, अंकित पाल, खुशाल सिंह बिष्ट, सोनू रावत समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें