जल्द शुरू होगा बाघ गढ़ना का तीसरा चरण, दो चरण पूरे

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा और सुरई रेंज में बाघ गढ़ना का तीसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है। वन विभाग ने अब तक दो चरण पूरे किए हैं। इस बार 2026 में पहले चरण में टाइगर के पद चिन्ह और पंजे देखे जाएंगे। दूसरे चरण में वनस्पतियों का सर्वे होगा और तीसरे चरण में ट्रैप कैमरों से बाघों की वास्तविक संख्या का अध्ययन किया जाएगा।

जल्द शुरू होगा बाघ गढ़ना का तीसरा चरण, दो चरण पूरे

खटीमा। सुरई और खटीमा और किलपुरा रेंज में बाघ गढ़ना का तीसरा चरण जल्द शुरू हो जाएगा ,अब तक वन विभाग दो चरण पूरे कर चुका है। बाघ गढ़ना को लेकर तीसरे चरण को पूरा करने के लिए जंगलों में और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे है पिछली गढ़ना 2022 में की गई थी जिसमें सुरई रेंज में 53 टाइगर पाए गए थे। इस बार 2026 में शुरू की गढ़ना में पहला चरण साइन सर्वे जिसमें टाइगर के पद चिन्ह,पंजे ,फुट देखे जाएंगे।दूसरे चरण ट्रांजेक्ट सर्वे जिसमें दो किलोमीटर की वर्गाकार ट्रैक बनाकर वनस्पतियों का सर्वे किया जाएगा।तीसरा सर्वे ट्रैप कैमरों से कैप्चर किए फोटो का अध्ययन किया जाएगा ।

सर्वे पूरा होने के बाद बाघ की वास्तविक संख्या सामने आएगी।इसके लिए वन विभाग के एक्सपर्ट वन कर्मियों का स्टाफ लगाया जाएगा। एस डी ओ संचिता वर्मा ने बताया कि ट्रैप कैमरों के लगने के बाद तीसरा चरण शुरू हो जाएगा और टाइगर की सही व सटीक संख्या सामने आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।